उत्तराखंड में कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून के डीएम भी बदले

Share News

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपूर्वा पांडेय बनीं डीएम बागेश्वर

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को नया रूप देते हुए बड़े पैमाने पर आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, देहरादून सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों , नगर आयुक्तों और विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के निदेशकों व अपर सचिवों की जिम्मेदारी में बड़ा बदलाव किया गया है।

प्रमुख IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती

 

आशीष चौहान : मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ ही अब इन्हें जिलाधिकारी, देहरादून और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी, देहरादून की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

– सविन बंसल : जिलाधिकारी, देहरादून के पदभार से मुक्त करते हुए इन्हें सचिव, नियोजन बनाया गया है।

– दीपक रावत : आयुक्त, कुमाऊं मंडल के साथ-साथ अब इन्हें सचिव-नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, और आयुक्त-स्वास्थ्य का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

– आनन्द स्वरूप : आयुक्त, गढ़वाल मंडल, पौड़ी की नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

– राधिका झा : इन्हें सचिव-उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया है।

– डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा : इन्हें सचिव-उच्च शिक्षा से मुक्त किया गया है।

– सौजन्या : आयुक्त-कर और महानिदेशक-निबंधन के पदभार से मुक्त की गईं।

 आलोक कुमार पाण्डे : अपर सचिव से अब इन्हें नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून नियुक्त किया गया है।

 नमामि बंसल: नगर आयुक्त, देहरादून से हटाकर इन्हें अपर सचिव, विद्यालयी शिक्षा विभाग बनाया गया है।

 अपूर्वा पाण्डेय : अपर सचिव-पेयजल व गृह से अब इन्हें जिलाधिकारी, बागेश्वर की कमान सौंपी गई है।

अनुराधा पाल : जिलाधिकारी, बागेश्वर के पदभार से मुक्त कर इन्हें महानिदेशक-विद्यालयी शिक्षा और निदेशक-कर्मचारी बीमा योजना की जिम्मेदारी दी गई है।

📌 प्रमुख PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले

– गिरधारी सिंह रावत : अपर सचिव-अल्पसंख्यक कल्याण के प्रभार से मुक्त कर इन्हें अपर सचिव-सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

– इलागिरि : सचिव (RERA) से हटाकर इन्हें निदेशक-दुग्ध विकास और निदेशक-महिला डेयरी बनाया गया है।

– सुन्दर लाल सेमवाल : निदेशक, उद्यान के पद से मुक्त कर अब अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग नियुक्त किया गया है।

– महावीर सिंह चौहान (सचिवालय सेवा): इन्हें अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग  की नई जिम्मेदारी मिली है।

 सुनील सिंह (सचिवालय सेवा): अपर सचिव-सचिवालय प्रशासन से हटाकर इन्हें अपर सचिव, गृह विभाग बनाया गया है।

 किन्शुकराम : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार से ट्रांसफर कर अपर जिलाधिकारी, पौड़ी बनाया गया है।

 अनिल गर्ब्याल : अपर जिलाधिकारी, पौड़ी से हटाकर महाप्रबंधक, परिवहन निगम नियुक्त किया गया है।

 जितेन्द्र कुमार : डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार से पदोन्नत/स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार बनाया गया है।

 योगेश मेहरा : डिप्टी कलेक्टर, देहरादून से ट्रांसफर कर डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार भेजा गया है।

 प्रमोद कुमार : डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल से ट्रांसफर कर डिप्टी कलेक्टर, चम्पावत बनाया गया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *