शिक्षा और कौशल विकास के लिए अनोखी पहल उत्कर्ष रामनगर अभियान का आगाज

जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र के बच्चों को बांटी गई स्मार्ट टीवी और शिक्षण सामग्री

भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत के नेतृत्व में नागरिकों ने उठाया कदम

शिक्षा और कौशल विकास के लिए अनोखी पहल उत्कर्ष रामनगर अभियान का आगाज दूरस्थ जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र हल्दुआ के ललितपुर स्थित न्यू सरस्वती विद्या मंदिर से एक नई सामाजिक पहल की शुरुआत हुई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत के नेतृत्व में नागरिकों के एक समूह द्वारा उत्कर्ष रामनगर अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सहायक सामग्री का वितरण भी किया गया।

शनिवार को हुए कार्यक्रम में अभियान की रूपरेखा रखते हुए मुख्य अतिथि गणेश रावत ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा से वंचित तबकों में जागरूकता फैलाना, विशेषज्ञ मार्गदर्शन देना और युवाओं का कौशल विकास करना है। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास संबंधी रोडमैप के लिए अनुभवी लोगों से विमर्श किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी, सरकार और जमीनी आमराय के समन्वय से रामनगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर पहल की जाएगी।

प्रबंधक प्रमोद रावत के संचालन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर स्कूल और बच्चों की आधुनिक शिक्षा के लिए एलईडी स्मार्ट टीवी, कॉपियां, पेन और स्कूल बस्ते, स्कूल के जूते और पानी की बोतलें बांटी गई।

गणेश रावत ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दूरस्थ क्षेत्र में बच्चों और माता-पिता के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। शिक्षा के बिना सरकारी योजनाओं और भविष्य में मिलने वाले रोजगार के अवसरों का पूरा लाभ नहीं उठाया जा सकता। अभियान के तहत आने वाले दिनों में रामनगर के अलग-अलग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, खंड कार्यवाह अजीत सिंह, नवीन दुर्गापाल, प्रकाश जोशी, हरीश मालगुडी, विजय प्रकाश, मान सिंह, मनोज पांडे, शिवेंद्र रावत, बृजेश सिंह, आनंद कड़कोटी, भीम सिंह, हेमलता रावत, हरीश रावत, जितेंद्र नेगी और कपिल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement