अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अनिल चौहान

Share News

महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द ने दिया हिंदू एकता का संदेश

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल चौहान को संगठन का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।

रविवार को सिटी क्लब में हुई बैठक में मुख्य अतिथि  हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द जी महाराज ने हिंदू समाज की एकता और संस्कृति संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत और सुरक्षित रखने के लिए जनसंख्या संतुलन बेहद आवश्यक है। हिंदुओं के दो से अधिक बच्चे होने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों में हिंदू समाज की शक्ति, संस्कृति और परंपराएं सुरक्षित रह सकें।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के सम्मान, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को और अधिक मजबूत बनाकर समाज की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

इस दौरान उत्तराखंड नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह एवं रघुराज सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री ठाकुर नवीन सिंह, जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह,  युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण धामा, महानगर अध्यक्ष हर्षिल चौहान, महामंत्री गौरव कुशवाहा, युवा उपाध्यक्ष अभय चौहान बनाने गए।

बैठक में विशेष अतिथि के रूप में देवेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सुखवीर सिंह भदौरिया राष्ट्रीय महामंत्री,   यशपाल सिंह प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश, ठाकुर अश्विनी सिंह, जेबी सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, अव्निंदर कुमार सिंह, विनीत सोलंकी, गुलाब सिंह, कामेश्वर सिंह जेटली, निशांत शाही, योगेश चौहान, सुधीर शाही, अनिल रावत, राकेश चौहान, संवेग चौहान, सचिन चौहान, दिलीप सिंह, संजय चौहान, अजय चौहान, अक्षय गहलोत, हिमांशु चौहान, वरुण गहलोत, तरुण गहलोत, विपिन चौहान, योगेंद्र चौहान, शुभम चौहान, अजीत सिंह, गर्वित चौहान, शेरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *