सात एकड़ में अवैध रूप से कट रही कॉलोनी को किया ध्वस्त

Share News

जिला विकास प्राधिकरण ने की चार प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो 

रुद्रपुर। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अवैध रूप से कालोनियां काटने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष जय किशन के आदेश पर  प्राधिकरण की टीम ने भूरारानी, रुद्रपुर में लगभग सात एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।  

प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, यह सख्त कार्रवाई वाद संख्या-75 वर्ष-2024 के तहत पदम सिंह, गिरीश जोशी, राजेन्द्र सिंह कनवाल और इन्द्र सिंह कनवाल द्वारा अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी के खिलाफ की गई। बताया गया है कि इन लोगों को पूर्व में ही ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए जा चुके थे, इसके बावजूद स्थल पर अवैध निर्माण और विकास कार्य लगातार जारी रखे गए।

इसके बाद, प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पुलिस बल और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की मदद से पूरे अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *