जानिए कहां, मुख्यमंत्री के मंच पर बैठने को लेकर भिड़े भाजपा के दो दिग्गज

रानीखेत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ताड़ीखेत में हुए कार्यक्रम से पहले भाजपा के दो दिग्गज आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि एक दिग्गज का नाम मंच में बैठने वालों की सूची में नहीं होने से विवाद उपजा था। दोनों नेताओं के बीच तकरार को मंच पर मौजूद अफसरों और नेताओं ने शांत करा दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंच बनाया गया था। मंच पर द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी बैठे थे। इस दौरान द्वाराहाट से पिछला चुनाव लड़े अनिल शाही पहुंचे थे। उनकी और नेगी के बीच मंच पर बैठने को लेकर तकरार हो गई थी। मामला बढ़ता देख सीडीओ, संयुक्त मजिस्ट्रेट और पार्टी नेताओं ने मामले में हस्तक्षेप किया।

इस विवाद को 2027 के चुनाव से जोड़ा जा रहा है। दोनों ही नेता द्वाराहाट सीट से टिकट का दावेदार हैं। बहरहाल इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं हैं। इधर रानीखेत सहित अन्य जगहों के कांग्रेसी भी वीडियो को वायरल कर चटकारे ले रहे हैं।

जानिए कहां, मुख्यमंत्री के मंच पर बैठने को लेकर भिड़े भाजपा के दो दिग्गज
वायरल वीडियो में होता दिखा दो नेताओं में विवाद

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement