रुद्रपुर मेयर ने विधवा महिला को दिलाई आर्थिक संकट से राहत

Share News

 

रुद्रपुर के नगर निगम में मेयर विकास शर्मा, पार्षद और बैंक प्रबंधक का आभार जताती महिला निर्मला सिंह

 

दस्तावेजों के अभाव में नहीं मिल पा रहे थे 10 लाख रुपए

रुद्रपुरमेयर विकास शर्मा के प्रयासों से विधवा महिला को बड़ी राहत मिली है। मेयर ने पार्षद और बैंक प्रबंधन के साथ मिलकर जरूरी दस्तावेजों को बनवाकर रुके हुए दस लाख रुपये के देयकों का भुगतान महिला को करा दिया।

दरअसल, परिवहन निगम में कार्यरत इंदिरा कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह का करीब एक वर्ष पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। पति की मृत्यु के बाद पत्नी निर्मला को नौकरी से संबंधित देयकों का भुगतान मिलना था।  बैंक खाता न होने और आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित केवाईसी से जुड़े दस्तावेजों के अभाव में भुगतान नहीं हो पा रहा था। आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण महिला का नया बैंक खाता भी नहीं खुल पा रहा था।

निर्मला सिंह ने बैंकों के चक्कर लगाए लेकिन हर जगह उन्हें निराशा ही हाथ लगी। पति के निधन के बाद आर्थिक तंगी के चलते उन्हें जीवन यापन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

वार्ड 12 की पार्षद महेंद्री शर्मा ने इसकी जानकारी मेयर विकास शर्मा को दी। मेयर नेव्यक्तिगत रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक से संपर्क कर मामले की संवेदनशीलता से अवगत कराया।

महापौर और पार्षद की ओर से महिला के निवास की पुष्टि के बाद उनको आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किए गए और फिर बैंक खाता खुल गया। बैंक खाता खुलते ही महिला के खाते में पति की नौकरी से संबंधित देयकों के रूप में करीब दस लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है।

इसके बाद निर्मला सिंह नगर निगम कार्यालय पहुंचीं और महापौर विकास शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्षद महेंद्री शर्मा और बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार झरवाल का भी धन्यवाद दिया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *