नशीली दवाओं की तस्करी की दोषी महिला को दस साल कठोर कारावास

-विशेष न्यायाधीश ने सुनाया अपना फैसला, एक लाख का लगाया अर्थदंड

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। छह साल पहले नशीली दवाईयों के साथ पकड़ी दोषी महिला को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस ने दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर एक लाख रूपये का अर्थदंड लगाया है।

दरअसल, फरवरी 2020 को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने   खेडा बस्ती स्थित चाँद मस्जिद के समीप एक महिला को  प्रतिबंधित नशीली दवा व इंजेक्शनो के साथ पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शहनाज अंसारी निवासी रुद्रपुर बताया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से बुप्रेनोरफिन के 108 इंजेक्शन, डायजेपाम के 108 इंजेक्शन और एविल की 115 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। इस मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस दीपाली शर्मा की अदालत में हुई थी। दोनों पक्षों ने दलीलें रखी थी। अदालत ने महिला को दोषी पाते हुए दस साल कठोर कारावास और एक लाख रुपये का अर्थदंड देने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना पडेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement