जब रेलवे स्टेशन कर गूंजे हमारा विधायक कैसा हो… के नारे

Share News

अमरनाथ यात्रा से लौटे रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा और श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। पवित्र श्री अमरनाथ जी और माता वैष्णो देवी की यात्रा पूरी कर सकुशल लौटे रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा और श्रद्धालुओं के जत्थे का सोमवार को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और गगनभेदी जयघोषों के बीच पूरा स्टेशन परिसर भक्तिमय हो गया। इस दौरान भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए हमारा विधायक कैसा हो, विकास शर्मा जैसा हो के नारों ने शहर के राजनीतिक गलियारों में भी नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं।

सोमवार को स्टेशन पर उमड़े जनसैलाब का आभार जताते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन मिलना उनके जीवन का सबसे पावन क्षण है। उन्होंने कहा, हिमालय की दुर्गम चोटियों और कठिन मौसम के बीच बाबा के दर्शन होते ही सारी थकान अलौकिक शांति में बदल जाती है। मैंने बाबा अमरनाथ की पावन गुफा में रुद्रपुर, उत्तराखंड और पूरे देश की सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की कामना की है।

गौरतलब है कि श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के बैनर तले यह जत्था चार जुलाई को रवाना हुआ था। सोमवार को जैसे ही ट्रेन रुद्रपुर स्टेशन पहुंची, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों पार्षदों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और नागरिकों ने शंखनाद और हर-हर महादेव के नारों के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया। महापौर ने यात्रा की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए सेवा मंडल के संस्थापक सुनील ठुकराल और अध्यक्ष अजय चड्ढा की विशेष सराहना की।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *