


– एक्टू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कामरेड मास्टर निशान सिंह संधू का निधन
– किच्छा रोड मोक्ष धाम में दी गई अंतिम विदाई
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
रुद्रपुर।
उत्तराखंड में मजदूर, किसान और शिक्षकों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाले वरिष्ठ नेता व एक्टू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कामरेड मास्टर निशान सिंह संधू का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जनपद और प्रदेश के सामाजिक-राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। शुभचिंतकों और समर्थकों ने इसे जन आंदोलनों के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
रविवार को किच्छा रोड स्थित मोक्ष धाम में सैकड़ों नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहाँ विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इससे पहले उनके आवास पर माले कार्यकर्ताओं और मजदूर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मास्टर निशान सिंह अमर रहे के नारे लगाए। इसमें अलावा माले नेता बहादुर सिंह जंगी ने जनगीत गाया
कामरेड निशान सिंह संधू ने अपना पूरा जीवन शोषितों, किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने सीपीआई (एमएल) और अखिल भारतीय किसान महासभा के माध्यम से कई ऐतिहासिक जन आंदोलनों का नेतृत्व किया। सामाजिक जीवन के साथ-साथ वह एक बेहद समर्पित शिक्षक भी थे। उन्होंने रुद्रपुर बाजार प्राथमिक विद्यालय, ट्रांजिट कैंप प्राथमिक विद्यालय और छतरपुर समेत कई स्कूलों में अपनी सेवाएं दीं। शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के कारण ही लोग उन्हें सम्मान से “मास्टर साहब” कहकर पुकारते थे।
उनके अंतिम संस्कार में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। इस दौरान भाकपा माले नेता कामरेड इंद्रेश मैखुरी, कैलाश पांडेय, कैलाश जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, एडवोकेट दिवाकर पांडे, समाजसेवी सुशील गाबा, हरीश देनाई, गगन कांडपाल, बाबा विक्रमजीत सिंह लाल, संजय ठुकराल, ज्ञानी सुरेन सिंह, प्रदीप पांडे, कैलाश गिरी, नरेंद्र कुमार, धीरज पांडे, राजेंद्र सिंह, एडवोकेट चंद्रशेखर जोशी, जावेद अख्तर, अरुण मिश्रा, गुरविंदर गिल, एडवोकेट राजन मेहरा, एडवोकेट मेहरबान सिंह कोरंगा, एडवोकेट हरीश नेगी, एडवोकेट आरपी सिंह, एडवोकेट एसपी सिंह, एडवोकेट राजीव सिंह, एडवोकेट अभय सोलंकी, एडवोकेट सुधांशु जोशी, एडवोकेट मनोज ग्रोवर, एडवोकेट सुखेंद्र सरकार, एडवोकेट नवीन ठुकराल, एडवोकेट नवीन चंदोला, एडवोकेट रघुवीर सिंह रावत, अरुण चुग, ललित बिष्ट, अंकित चंद्रा, ललित पांडे, राजू रावत, देश दीपक सिन्हा, राहुल वर्मा, डॉ. शिशुपाल यादव, ओम प्रकाश गंगवार सहित भारी संख्या में अधिवक्ता, किसान, मजदूर और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

