– 540° कैमरा, Panoramic Skyroof और Level-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स से लैस
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
रूद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा की अधिकृत डीलरशिप मैसर्स कुमार आटोव्हील्स प्रा. लि. में लोकप्रिय SUV Scorpio-N के नए अवतार का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस अजय गणपति रहे। उन्होंने कुमार आटोव्हील्स के सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रुक्मण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सरीन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल और सार्थक अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और केक काटकर वाहन का अनावरण किया।
कंपनी के महाप्रबंधक (सेल्स) ने नई Scorpio-N की विशेषताओं और सुरक्षा तकनीकों की जानकारी साझा की।बताया कि कार में 31.24 सेमी Floating HD टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 26.03 सेमी HD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड IP Centre Facia और नए R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स हैं।
इसके अलावा Panoramic Skyroof™, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, 12-स्पीकर SONY ऑडियो सिस्टम और Auto-Dimming IRVM है। कार में Level 2 ADAS, Blind View Monitor के साथ 540° Surround View System और फ्रंट रो में 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट है। कार दमदार G20 TGDi mStallion (पेट्रोल) और D22 mHawk (डीजल) इंजन, जो RWD और 4WD दोनों विकल्पों में उपलब्ध हैं।
समारोह में विशेष अतिथि राजेश सिंघल एवं नितिन को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन से कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,000 किमी की यात्रा महज 57 घंटे में पूरी कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। कुमार आटोव्हील्स के निदेशकों ने उनके इस कीर्तिमान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुमार आटोव्हील्स के निदेशकों ने बताया कि गुणवत्ता, परफॉरमेंस और बेहतरीन सर्विस के कारण ही उनकी गिनती देश के शीर्ष महिंद्रा डीलर्स में होती है। उन्होंने ग्राहकों को वाहनों के रखरखाव से जुड़े सुझाव दिए और भविष्य में महिंद्रा के नए सेगमेंट लॉन्च करने की बात भी कही। यह नया और अपडेटेड मॉडल अब कुमार आटोव्हील्स रुद्रपुर के शोरूम पर टेस्ट ड्राइव और बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
कार्यक्रम में महिंद्रा कंपनी के प्रतिनिधि, इंश्योरेंस व फाइनेंस कंपनियों के अधिकारी, शोरूम कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ईपास रोड, रुद्रपुर




