– प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी, कई जिलों में बदले अपर पुलिस अधीक्षक
– देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में नई तैनाती
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से 14 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को जनहित/रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची में अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून बनाया गया है।
हल्द्वानी के एएसपी मनोज कत्याल को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में उपसेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तम सिंह नेगी, जो वर्तमान में एएसपी ऊधमसिंहनगर थे, को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है।
इसी तरह हरवंश सिंह को अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, शेखर चंद्र सुयाल को एएसपी देहात हरिद्वार से एएसपी नगर देहरादून तथा अनुपा राठौर को एएसपी एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी मिली है।
अमित कुमार को नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी भेजा गया है। वहीं राजेश कुमार भट्ट को सतर्कता से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। मिथिलेश कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के उपसेनानायक पद से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता, नैनीताल की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा अजय सिंह को एएसपी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण तथा दीपक सिंह को एएसपी टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर बनाया गया है।
शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।




