हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पांच रिटेल भंडारण लाइसेंस निरस्त

Share News

– ​निदेशक राजपाल लेघा का नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन

​- ​एक ही खनन सत्र में 2 से अधिक बार अनियमितताएं मिलने पर लिया गया कड़ा फैसला

​न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ धामी सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के निदेशक राजपाल लेघा की अगुवाई में चलाए गए सघन छापेमारी अभियान के बाद हरिद्वार जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले पांच रिटेल भंडारणों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। ​भंडारण नियमावली के नियमों के अनुसार, एक ही खनन सत्र में दो बार से अधिक अवैध अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है।

​​विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार लक्सर तहसील क्षेत्र के तहत  राकेश कुमार निवासी जैतपुर के ग्राम रामपुर रायघटी, तहसील लक्सर में स्वीकृत रिटेल भंडारण, मैसर्स चौहान ट्रेडिंग कम्पनी (प्रोप्राइटर श्री रोहित, निवासी भिक्कमपुर जीतपुर) के ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, तहसील लक्सर में स्वीकृत रिटेल भंडारण, अमरदीप रणावत के ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, तहसील लक्सर में स्वीकृत रिटेल भंडारण, ​मैसर्स माँ दुर्गा इन्टरप्राइजेज प्रोप्राइटर कविता, निवासी कबूलपुर रायघटी।के ग्राम भिक्कमपुर, तहसील लक्सर में स्वीकृत रिटेल भंडारण औआ  राबिया अन्सारी निवासी भिक्कमपुर के ग्राम भिक्कमपुर, तहसील लक्सर में स्वीकृत रिटेल भंडारण शामिल हैं

निदेशक राजपाल लेघा ने साफ और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सरकार की नीतियों का कड़ाई से पालन करवा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, जो लोग एक या दो बार से अधिक नियमों का उल्लंघन और अवैध अनियमितताएं कर रहे हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी स्तर पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी राजस्व को बढ़ाने और अवैध कारोबार को रोकने के लिए आगे भी इसी तरह औचक छापेमारी और कार्रवाई जारी रहेगी।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *