आप की मुखर आवाज अब कांग्रेस के साथ

– प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ा साथ, कांग्रेस में शामिल

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को उस समय राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी की प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, राजीव शुक्ला और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा।

टीवी बहसों और सार्वजनिक मंचों पर आम आदमी पार्टी का पक्ष रखने वाली प्रियंका कक्कड़ लंबे समय से पार्टी की प्रमुख आवाजों में शामिल रही हैं। उनके कांग्रेस में जाने से दिल्ली की राजनीति में दोनों दलों के बीच जारी राजनीतिक खींचतान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि वह ऐसी दिल्ली देखना चाहती हैं जो साफ-सुथरी, हरी-भरी, विकासशील और सुरक्षित हो। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा के प्रति अपना भरोसा भी जताया। प्रियंका के साथ रजत राकेश टंडन और पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement