मौर्य अकादमी ने एमेनिटी स्कूल को 8 विकेट से दी शिकस्त 

मैन ऑफ द मैच चुने गए शिवम शर्मा

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर । क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के तत्वाधान में सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में मौर्य अकादमी में शानदार जीत दर्ज की।

शुक्रवार को एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर मौर्य क्रिकेट अकादमी और एमिनिटी पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। एमिनिटी पब्लिक स्कूल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम 35 ओवरो में 103 रनों पर ऑल आउट हो गई। सुमित कुमार ने 27 और यशवंत ने 36 रनों का योगदान दिया। मौर्य अकादमी की तरफ से शिवम शर्मा ने 4, जतिन भट्ट ने 2, मोइन जिलानी ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट अकादमी ने 2 विकेट पर 104 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर मैच 8 विकेट से जीत लिया। मनीष कंबोज ने 45 और मयंक मुडेला ने 30 रन बनाए। एमिनिटी पब्लिक स्कूल से रणवीर और मयंक ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवम शर्मा को दिया गया ।

मैच के अंपायर राजेंद्र सिंह और जेपी सिंह रहे। इस अवसर पर बलवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव तिवारी, आफताब आलम, सुनील यादव ,इंद्र नीलकर, तरुण सकलानी, शमशेर मांडिला और तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement