खटीमा में महिलाओं को देता था झांसा, चुरा लेता था गहने 

Share News

आरोपी खालिद गिरफ्तार,  1.20 लाख रुपये बरामद

CCTV फुटेज के आधार पर चिह्नित हुआ था आरोपी

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, खटीमा। पुलिस में महिलाओं को झांसा देकर गहने चुराने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.20 लाख रूपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि खटीमा थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज हुआ था। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज, सुरागरसी व पतारसी के आधार पर अभियुक्त की पहचान की। पुलिस ने अभियुक्त खालिद निवासी ठंडानाला, गुलरभोज, थाना गदरपुर को ठंडानाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से महिलाओं को धोखे में लेकर चोरी किए गए गहनों को बेचकर प्राप्त की गई एक लाख बीस हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस टीम में विजेंद्र शाह, प्रभारी निरीक्षक खटीमा, एसएसआई ललित मोहन रावल आदि थे।

मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, उधमसिंहनगर

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *