खटीमा में चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा सक्रिय

– दर्जा मंत्री रामपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

– बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

खटीमा। भाजपा ने खटीमा में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। दर्जा राज्य मंत्री, पूर्व मेयर एवं खटीमा विधानसभा प्रभारी रामपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।

विधानसभा विस्तारक की मौजूदगी में हुई बैठक में रामपाल ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के साथ संगठन की नीतियों से लोगों को अवगत कराना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, आपसी एकजुटता और जनता के साथ निरंतर संवाद संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर काम करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।

बैठक में दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, नगर पालिका अध्यक्ष रामू जोशी, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा पालक अमित पांडेय, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शशांक वर्मा, जीवन धामी, भुवन चंद भट्ट, प्रमोद गढ़कोटी, हेमा जोशी, प्रकाश शर्मा और नवल वाल्मीकि समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement