भवाली मार्ग पर 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत

Share News

मृतकों में खटीमा के एक ही परिवार के चार लोग और लखनऊ का चालक शामिल

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

नैनीताल। भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच में चार मृतक एक ही परिवार के थे और खटीमा के रहने वाले थे।

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे हादसा हुआ। भवाली पुलिस के अनुसार कार भवाली-सेनिटोरियम मार्ग पर अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही सांसें थम गईं।

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने खाई में उतरकर सभी शवों को बाहर निकाला।

मृतकों में खटीमा का एक ही परिवार शामिल है, जो अपने चालक के साथ यात्रा कर रहा था। मृतकों की सूची इस प्रकार है। मृतकों में भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल, बेटा वासु चुफाल ( 19 वर्ष), बेटी रवी (12 वर्ष)  निवासी खटीमा और वाहन चालक अनुज कुमार मिश्रा (उम्र 34) निवासी अफसर नगर, एलपीजी गोदाम, आलम नगर, लखनऊ शामिल है।  हादसे के बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *