साइबर अपराधी ने बैक का प्रतिनिधि बनकर ठग लिए 2.35 लाख

Share News

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का दिया था झांसा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से साइबर अपराधी ने बैंक का प्रतिनिधि बनकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है।

खुमान लाल निवासी शक्ति विहार कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी की शाम सात बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी। कॉलर खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया था। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था और कुछ ही देर में मोबाइल हैक हो गया था। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 2.35 लाख रुपये की शॉपिंग की गई। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी को चिह्नित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *