डीपीएस अकैडमी ने रिबेल एकेडमी को 4 विकेट से दी शिकस्त 

अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में हुआ मुकाबला

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर की ओर से आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में लीग मैच खेले जा रहे हैं। सोमवार को एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर रेबल क्रिकेट अकादमी बाजपुर और डीपीएस क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया।

रिबेल क्रिकेट अकादमी में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवरो में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए। जिसमें अमित राज ने 52 और रोहन राय ने 38 रनों की पारी खेली। डीपीएस अकादमी की तरफ से अस्तित्व मिश्रा ने 4 और हिमांशु शर्मा ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस अकैडमी की टीम ने 6 विकेट पर 168 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर मैच चार विकेट से जीत लिया। जिसमें श्लोक रैकवार ने 45 और अस्तित्व मिश्रा ने 50 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। रेबल अकादमी की तरफ से सूरजभान ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अस्तित्व मिश्रा रहे ।

मैच के अंपायर दीपक आर्य और प्रिंस कुमार ऑनलाइन स्कोरिंग अरमान द्वारा की गई। इस अवसर पर गौरव तिवारी, आफताब आलम, बलवंत सिंह, डीपीएस क्रिकेट अकादमी के कोच रितिक सिंह ,रिबेल क्रिकेट अकादमी के कोच इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। आयोजित समिति ने बताया है कि मंगलवार को  एमिनिटी ग्राउंड पर एमिनिटी अकादमी और कर्मा अकैडमी, रुद्र लॉरेंस अकैडमी ग्राउंड पर रुद्र अकादमी और गदरपुर क्रिकेट अकादमी तथा बागवाला क्रिकेट ग्राउंड पर मौर्य अकादमी और रिबेल क्रिकेट अकादमी बाजपुर के बीच मैच होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement