बिजली कटौती से भड़के पूर्व विधायक ठुकराल

कार्यकर्ताओं संग पावर हाउस घेरा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त जनता का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवोदय पावर हाउस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीओ फरमान जैदी और अवर अभियंता अरुण राठौर का घेराव करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।

शुक्रवार को घेराव के दौरान ठुकराल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए। कहा कि एक ओर जहां आसमान से आग बरस रही है और तापमान 44 डिग्री के पार जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग अघोषित कटौती कर जनता को प्रताड़ित कर रहा है। बिजली न होने से न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की हालत बेहद खराब हो रही है।

कहा कि विभाग के पास न तो फॉल्ट ठीक करने का कोई पुख्ता इंतजाम है और न ही अधिकारी जनता की शिकायतें सुनने को तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अघोषित कटौती बंद नहीं हुई और लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां पर ललित सिंह बिष्ट, राजेश गर्ग, राजेश ग्रोवर, लाल अहमद, आनंद शर्मा, सोहेल अहमद, बंटी मक्कड़, अजय नारायण सिंह, इरफान, इरफान खान, पप्पू कोली, अमित कोली मौजूद रहे।

राजेश गर्ग व राजेश ग्रोवर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement