काशीपुर में किशोरी को बंधक बनाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, गैंगरेप की पुष्टि

Share News

पुलिस ने गैंग में शामिल दो महिलाएं और दो पुरुषों को दबोचा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अनैतिक व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गैंग के सदस्य मई 2025 से घर से लापता लड़की को बंधक बनाकर देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस ने गिरोह में शामिल 02 महिलाओं सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लड़की को  अभियुक्तों के चंगुल से सकुशल किया बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार तीन मार्च को आईटीआई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मई 2025 से लापता एक नाबालिग को हरियावाला क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने टीम गठित कर तत्काल हरियावाला स्थित जाहिद के आवास पर छापामारी की। पुलिस ने मौके से नाबालिग पीड़िता को बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस की जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने नाबालिग को लंबे समय से बंधक बनाकर रखा था और उससे जबरन अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा था।

पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की पुष्टि होने पर पुलिस ने FIR में धारा 65(1), 140(3), 143(1), 127(2) BNS एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जाहिद के साथ ही शिवम, शोभा, सोमा को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *