रुद्रपुर में टायर फैक्ट्री और गोदाम में भीषण अग्निकांड

Share News

बिल्डिंग को भारी नुकसान, बड़ी संख्या ने जले टायर

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। एक टायर की फैक्ट्री और गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण करने के बाद गोदाम में रखे सैकड़ों टायर जल गए और बिल्डिंग को भी काफी नुकसान पहुंचा है। दमकल की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार कनकपुर निवासी गुरप्रीत सिंह की बसंत विहार, भदईपुरा में गुरप्रीत इंटरप्राइजेज के नाम से टायरों की फैक्ट्री है और उसमें गोदाम भी है। शुक्रवार की सुबह फैक्ट्री और गोदाम से लोगों ने धुआं निकलता देखा। सूचना पर गुरप्रीत सिंह के अलावा दमकल विभाग के चार वाहन मौके पर पहुंच गए। फैक्ट्री आग की लपटों से घिरी थी। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में बाइक, कार, ट्रक, जीप, पिकअप आदि वाहनों के सैकड़ों टायर जल कर राख हो गए। आग में गोदाम की बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई। सीएफओ ईशान कटारिया के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *