मनोज गाबा को मिली रामलीला कमेटी में अध्यक्ष पद की कमान

– पुरातन श्री रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रूद्रपुर। शहर की ऐतिहासिक और प्राचीन बस स्टैंड स्थित श्री रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए हैं। श्री रामलीला मंचन की स्वर्णिम परंपरा को और अधिक भव्य, सुंदर तथा अनुशासित रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

कमेटी के निवर्तमान महासचिव विजय अरोरा ने बताया कि संरक्षक तिलक राज बेहड़ और निवर्तमान अध्यक्ष व सरपरस्त पवन अग्रवाल समेत समस्त सदस्यों की अनुशंसा पर नई टीम का चुनाव किया गया। इनमें अध्यक्ष समाजसेवी मनोज गाबा, महासचिव रामभक्त सुशील गाबा, कोषाध्यक्ष सीए अमित गंभीर, समन्वयक राजेश छाबड़ा बनाए गए है।

सर्वसम्मति से पूरी वर्किंग कमेटी की घोषणा भी कर दी गई है। इसमें नरेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा देवी शंकर अग्रवाल, विजय अरोरा, हरीश अरोरा एवं महावीर आजाद को उपाध्यक्ष चुना गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी अमित अरोरा बोबी, राकेश सुखीजा व अशोक गुम्बर संभालेंगे।

इसके अतिरिक्त सुभाष खंडेलवाल और संदीप धीर को डायरेक्टर, विजय जग्गा को मंच सचिव तथा संचालन की जिम्मेदारी सुशील गाबा को सौंपी गई है। कार्यकारिणी में ओम प्रकाश अरोरा, केवल कृष्ण बत्रा, अमित चावला, आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, जगदीश टंडन, रघुवीर अरोरा, राज घई, चन्द्र सचदेवा, बिट्टू ग्रोवर और रवि बठला बतौर सदस्य शामिल रहेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष रामलीला का मंचन नए आकर्षणों और पूर्ण अनुशासन के साथ किया जाएगा।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement