नानकमत्ता पुलिस ने 1 लाख की स्मैक के साथ 2 दबोचे

Share News

नशा तस्करों पर एसएसपी अजय गणपति का हंटर 

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, नानकमत्ता। ऊधमसिंहनगर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से करीब 01 लाख रुपये की अवैध स्मैक बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम शनिवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नियों में रखी स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अरुण गोस्वामी निवासी ग्राम मुंडेली, खटीमा के कब्जे से 3.72 ग्राम और अजय शंकर डूंगराकोटी: निवासी चारुबेटा, खटीमा के कब्जे से 4.47 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में धारा 8/21/60 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बरामद स्मैक का कुल वजन 6.85 ग्राम (शुद्ध वजन) बताया जा रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *