राजीव ओली ने किया बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड सदस्य का नामांकन

Share News

अधिवक्ताओं के हितों का ख्याल रखना रहेगी प्राथमिकता

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, हल्द्वानी। युवा अधिवक्ता राजीव ओली ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड 2026 में सदस्य के लिए अपना नामांकन किया है। अधिवक्ताओं के साथ ही शहर के गणमान्य लोगों ने ओली का स्वागत किया और उन्हें जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

राजीव ओली ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित की हर लड़ाई में संघर्ष करना उनकी प्राथमिकताएं रहेगी। उन्होंने कहा वह युवा अधिवक्ता है तो युवा अधिवक्ताओं का दर्द परेशानी भी भली भाती जानते है। उन्होंने अधिवक्ताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *