रुद्र लायंस ने एमेनिटी पब्लिक स्कूल 45रनो से हराया

अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधमसिंहनगर की ओर से अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता चल रही है। रविवार को एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में रुद्रा क्रिकेट अकादमी और एमिनीटी पब्लिक स्कूल के बीच लीग मैच खेला गया।
रुद्र लायंस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 40 ओवरों का खेल में 6 विकेट 166 रन बनाए। जिसमें हार्दिक ग्रोवर ने 50 रनो की और रितेश व अभिनव ने 24-24 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। एमिनिटी पब्लिक स्कूल की तरफ से प्रियम खेड़िया ने 3 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमिनिटी पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 121 रनो पर आउट हो गए। एमिनिटी की तरफ से चिराग ने 40 और गुरकीरत सिंह ने 33 रनो का योगदान अपनी टीम को दिया। रुद्र लायंस की तरफ से उज्जवल और नैतिक भट्ट ने 3-3 विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच नैतिक भट्ट रहे। मैच के अंपायर सत्येंद्र मिश्रा और प्रिंस कुमार ऑनलाइन स्कोरर दीपक कुमार आर्य रहे। इस अवसर पर गौरव तिवारी, आफताब आलम, बलवंत सिंह ,इंद्र नीलकर उपस्थित रहे।

आयोजक समिति ने बताया है कि सोमवार को एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर डीपीएस क्रिकेट अकादमी और रेबल क्रिकेट अकादमी बाजपुर के बीच मैच खेला जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement