एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट ने की कार्रवाई, बार संचालक भी जद में आया
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। शहर में संचालित हो रहे स्पा सेंटरों पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट ने कार्रवाई की। टीम ने खामियां मिलने पर छह स्पा सेंटरों को सील कर दिया है। इस दौरान 50 हजार रूपये का कोर्ट चालान किया गया।
सोमवार को एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या ने सिडकुल पुलिस के साथ मेट्रोपोलिस मॉल में छापामारी की। इस दौरान छह स्पा सेंटर बंद मिले जबकि छह स्पा सेंटर खुले मिले। टीम ने सेंटरों के रजिस्टर,सीसीटीवी कैमरे,मसाज कक्ष की जांच की तो कई खामियां पाई गई। इस पर टीम ने छह स्पा सेंटर को सीज कर दिया। इसके बाद एएचटीयू ने मॉल स्थित बार में छापा मारा। यहां पर एक किशोर को शराब का सेवन करता हुआ पाया गया। इस पर पर पुलिस ने बार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्या ने बताया कि छह स्पा सेंटर और बार संचालित का 50 हजार रुपये का कोर्ट चालान काटा गया। छह स्पा सेंटर को सीज कर दिया।

