अपर उपनिरीक्षक संजय सिंह खाती का आकस्मिक निधन

पुलिस लाइन में तैनात थे संजय

न्यूज एंड नॉक डेस्क। रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)। पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात अपर उपनिरीक्षक संजय सिंह खाती का सोमवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से संपूर्ण पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्व. संजय सिंह खाती मूल रूप से जनपद पिथौरागढ़ के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 1990 में एक आरक्षी के रूप में पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले खाती वर्तमान में रुद्रपुर पुलिस लाइन में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

उनके आकस्मिक निधन पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों एवं साथियों ने इसे विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement