पिस्टल के बल पर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share News

ऑपरेशन प्रहार के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत रुद्रपुर पुलिस ने रिहायशी इलाके में पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने और एक परिवार को धमकाने वाले मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है।

 जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 जून  को चौकी आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में एक घर पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा हंगामा करने और पिस्टल दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी देने की सूचना मिली थी। स्थानीय निवासियों के विरोध करने पर एक आरोपी मौके पर ही पिस्टल छोड़कर फरार हो गया था। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक लोडेड .30 बोर पिस्टल और 06 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आदर्श कॉलोनी निवासी तरुण दियू उर्फ सन्नी के भाई कपिल ने करीब एक माह पूर्व आत्महत्या कर ली थी। पीड़ित परिवार इस घटना के लिए अपने घर के सामने एसी की दुकान चलाने वाले रमन कक्कड़ को जिम्मेदार मान रहा था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

​इसी रंजिश के चलते 10 जून को रमन कक्कड़, उसके भाई रवि कक्कड़ और उनके अन्य साथियों ने सन्नी के परिवार के साथ मारपीट व विवाद किया। इस दौरान उनके साथ आए एक व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर परिवार को डराया-धमकाया। स्थानीय लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भागने लगे और पीछा किए जाने पर डरकर पिस्टल वहीं फेंक दी

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर लगातार दबिश दी। इस बीच पुलिस को इनपुट मिले थे कि आरोपी पीड़ित पक्ष को पुनः नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

 15 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी रमन कक्कड़ और पिस्टल लेकर आने वाला दीपक कुमार, रामपुर के खानपुर गांव मार्ग पर छिपे हुए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार चौकी, आदर्श कॉलोनी चौकी और रम्पूरा चौकी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों रमन कक्कड़ निवासी ग्राम केसरपुर, थाना रुद्रपुर और दीपक कुमार को धर दबोचा। उनके कब्जे से एक लोडेड .30 बोर पिस्टल एवं 06 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल अन्य फरार साथियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग दिए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *