


पुलिस ने एक लुटेरे इस्लाम को तमंचा और लूटे माल के साथ गिरफ्तार
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने बरा गांव में एक घर में हुई लूट का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और लूटा माल बरामद किया है। पुलिस वारदात में शामिल दो अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीते 22 जनवरी को नरेश कुमार निवासी ग्राम बरा, थाना पुलभट्टा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि तीन लुटेरे उसके घर में घुसे थे। आरोपियों ने तमंचे की नोक पर घर से 87000 रूपये, ज्वैलरी व दो मोबाईल फोन लूटे थे। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व मे टीमो का गठन किया गया था।
टीमों में सीसीटीवी फुटेज/लोगों से पूछताछ कर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब, उत्तर प्रदेश में संभावित जगहों पर दबिश दी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना कर इस्लाम निवासी ग्राम लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चमी, बरेली को अभयपुर तिरहा, भोजीपुरा, बरेली से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ मे अभियुक्त ने बताया कि उसका भाई अबरार व दोस्त शकील निवासी ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चमी, जिला बरेली ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम। दिया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद वे ग्राम बरी गये और एक घर से बाइक HF डिलक्स न0- UK06BB-0874 चोरी कर ली थी। उसके हिस्से में 25 हजार रूपये और एक वीवो कम्पनी का फोन आया था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। पुलिस ने माल बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) BNS व 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर मुकदमे को धारा 305 BNS मे तरमीम किया गया है । पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

