किसान के आत्महत्या मामले में एसएसपी का एक्शन
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, काशीपुर। किसान सुखवंत सिंह के सुसाइड मामले में SSP मणिकांत मिश्रा ने एक्शन लिया है। SSP ने लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष आई टी आई कुंदन रौतेला और एसआई प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पूरी पैगा चौकी को लाइन हाजिर किया गया है।
दरअसल, रविवार को सुखवन्त सिंह निवासी ग्राम पैगा, कोतवाली आईटीआई ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्मघाती कदम से पहले सुखवंत ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर कुछ लोगों पर चार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।।इसके साथ ही उधम सिंगनगर पुलिस पर सुनवाई नहीं करने सहित गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना को लेकर कांग्रेस सहित किसान नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की थी।
इस मामले में घोर लापरवाही और उदासीनता सामने आने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कड़ा कदम उठाते हुए दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि चौकी पैगा पर तैनात 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। एसओ कुन्दन सिंह रौतेला और उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) के विरुद्ध प्रकरण में बरती गई लापरवाही के संबंध में अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित/प्रचलित है।
पैगा चौकी के लाइन हाजिर कर्मी
➡️ उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार
➡️ अ0उ0नि0 सोमवीर सिंह
➡️आरक्षी 327 ना0पु0 भूपेन्द्र सिंह
➡️ आरक्षी 690 ना0पु0 दिनेश तिवारी
➡️ मु0आरक्षी 154 ना0पु0 शेखर बनकोटी
➡️ आरक्षी 501 ना0पु0 सुरेश चन्द्र
➡️ आरक्षी 392 ना0पु0 योगेश चौधरी
➡️ आरक्षी 60 ना0पु0 राजेन्द्र गिरी,
➡️ आरक्षी 298 ना0पु0 दीपक प्रसाद
➡️आरक्षी 159 ना0पु0 संजय कुमार।

