ट्यूशन जा रहे बच्चों पर रखता था गंदी नजर

भीड़ ने दबोचा तो पुलिस से भी भिड़ गया ये सिरफिरा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो 

रूद्रपुर। सरेराह बच्चों को परेशान करने और पुलिस टीम से ही भिड़ जाने का एक मामला सामने आया है। ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ऐसे सिरफिरे को गिरफ्तार किया है, जो सार्वजनिक स्थान पर न केवल शांति भंग कर रहा था, बल्कि खाकी को भी चुनौती दे रहा था।

जानकारी के अनुसार 26 मई को चौकी आवास विकास पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था और रूटीन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एक शख्स को रंगे हाथों पकड़ रखा था, जो ट्यूशन पढ़ने जाने वाले मासूम बच्चों को राह चलते परेशान कर रहा था और उनके साथ अभद्र व्यवहार पर आमादा था। जनता ने गुस्से में आकर उस शख्स को तुरंत मौके पर मौजूद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 जब पुलिस टीम ने मामले को शांत कराने और आरोपी से पूछताछ करने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी उल्टा पुलिस पर ही आक्रामक हो गया। वह मौके पर ही हाथापाई और हुड़दंग करने लगा। स्थिति को बेकाबू होता देख पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम सोनू विश्वास निवासी रविन्द्रनगर, वार्ड नंबर-37, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर बताया।  पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।  

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement