बेहड़ ने हार का अंतर बता दिया तो शुक्ला ने उसे अहंकार कह दिया

विधायक और पूर्व विधायक के बीच बढ़ा टकराव

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्ला के करीबी गफ्फार खां का नाम बरेली में असलहा तस्करी में आने के बाद बेहड़ ने शुक्ला पर तीखा हमला किया था। इसके जवाब में शुक्ला ने दोषी होने पर गफ्फार के सजा भुगतने और बेहड़ पर झूठ बोलकर साजिश करने का आरोप मढ़ा था।

रविवार को बेहड़ ने फेसबुक पोस्ट लिखकर शुक्ला को चुनौती दी है उन्होंने कहा कि शुक्ला जी तुम्हारी हार तो 20 हजार से ऊपर होगी। इस पर पलटवार करते हुए शुक्ला ने लिखा है कि बेहड़ जी अंहकार का इलाज तो स्वयं परम पिता परमेश्वर करते हैं।

बेहड़ ने हार का अंतर बता दिया तो शुक्ला ने उसे अहंकार कह दिया
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ की लिखी पोस्ट
बेहड़ ने हार का अंतर बता दिया तो शुक्ला ने उसे अहंकार कह दिया
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की लिखी पोस्ट
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement