नानकमत्ता में बड़ी वारदात की फिराक में थे 4 शातिर चो

आधी रात को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

नानकमत्ता। पुलिस टीम ने रात्रि के समय चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात्रि में चौकी प्रतापपुर और कोतवाली नानकमत्ता की संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें विक्रम सिंह बाजवा उर्फ विक्की निवासी ग्राम गढ़ी, थाना नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, जुनैद खान निवासी वार्ड नं-04, हुसैनी मस्जिद के पीछे, इस्लाम नगर, थाना खटीमा, उधम सिंह नगर, कल्लू कश्यप निवासी गुरुनानक कॉलोनी, थाना नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, राहुल राणा निवासी गढ़ी पट्टी कवाली, थाना नानकमत्ता, उधम सिंह नगर शामिल थे।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध चाकू, 2 काली टॉर्च, 1 लोहे का कटर, 1 छैनी, 1 सरिये की छड़, 2 चाबी के गुच्छे, 2 पेचकश, 1 प्लास और 1 हथौड़ा सहित ताला तोड़ने व चोरी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत, उपनिरीक्षक अनवर अहमद, हेड कॉन्स्टेबल अशोक, कॉन्स्टेबल मो. इमरान, कॉन्स्टेबल श्याम सिंह एवं कॉन्स्टेबल गिरीश चंद्र शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement