पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, लड़की भी मिली
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रामनगर। इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद एक किशोरी कथित प्रेमी के साथ राजस्थान चली गई। पुलिस ने आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बरामद की गई नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की इंस्टाग्राम से शीलगांव, राजस्थान निवासी अजय उर्फ बक्खू से दोस्ती हुई थी। 30 मई को युवक उसकी बेटी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था और किशोरी की तलाश में टीम को राजस्थान भेजा था। पुलिस टीम ने मुडावर, राजस्थान से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद किया। पुलिस दोनों को रामनगर ले आई, जहां नाबालिग का मेडिकल कराया गया।

