महापौर ने किया 11 फीट ऊंची नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का किया शिलान्यास

Share News

बंग भवन’ के निर्माण के लिए भूमि हो चुकी चयनित

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने ट्रांजिट कैंप में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 11 फीट ऊंची अश्वारूढ़ प्रतिमा का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब नेताजी की छोटी प्रतिमा के स्थान पर शीघ्र ही एक विशाल और सम्मानजनक प्रतिमा काशीपुर बाईपास रोड की शोभा बढ़ाएगी। इसके  लिए बजट की औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं।

महापौर  ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की स्थापना केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि बंगाली समाज और प्रत्येक राष्ट्रभक्त की भावनाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज ने लंबे समय से इसकी मांग उठाई थी, जिसे बोर्ड की बैठक में प्राथमिकता से स्वीकृत किया गया। महापौर ने विश्वास दिलाया कि प्रतिमा स्थापना का कार्य अत्यंत अल्प समय में पूर्ण कर लिया जाएगा। ट्रांजिट कैंप को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में 1.69 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘रजत जयंती पार्क’ का टेंडर जारी कर दिया गया है। शासन से प्राप्त 1.79 करोड़ रुपये के विशेष सहयोग से इस पार्क को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। बंगाली संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए ‘बंग भवन’ के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है, जो समाज की विरासत को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

महापौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इन समस्त विकास योजनाओं के पीछे प्रदेश सरकार का पूर्ण मार्गदर्शन और सहयोग है। बंगाली समाज हमेशा से भाजपा की विकासपरक नीतियों के साथ अडिग रहा है, इसलिए सरकार भी उनके हितों और सांस्कृतिक धरोहरों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दी।

वहां पर मंदिर समिति सचिव एवं बंगाली कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष दलीप अधिकारी जी, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता जी, समिति अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री  तरुण दत्ता जी, पार्षद शुभम दास, अशोक विश्वास, शंकर चक्रवर्ती, प्रभास स्वर्णकार, मानवेंद्र राय, पार्षद 02 एम पी मौर्य, पार्षद 04 सुशील मंडल, समीर राय, रवि सरकार, विकास सरकार, पंकज राज गुप्ता, सुब्रत विश्वास, सुकुमार वैद्य, रतन मंडल, कृष्ण पद विश्वास आदि मौजूद रहे । रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में कार्यक्रम के फोटो


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *