वायरल ऑडियो कर जिन्न फिर निकला बाहर
पुलिस ने डेढ़ साल पहले दर्ज किया केस
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। डेढ़ साल पहले कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा को लेकर वायरल हुए ऑडियो पर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर कोतवाली में धरने पर बैठी उधर पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा दर्जनों महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची और धरना दिया। उनका कहना है कि एक साल पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वायरल ऑडियो ने राजकुमार ठुकराल उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल किया था। उनके चरित्र पर लांछन लगाया। उनको महिला आयोग से भी न्याय नहीं मिला। ठुकराल ऑडियो को एआई या डिफेक बताते हैं और सउसकी भी पुलिस को जांच करनी चाहिए। इधर धरने पर बैठने से पहले पुलिस ने मीना की तहरीर पर राजकुमार ठुकराल पर धमकी और लज्जा भंग करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

