गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल बिंदुखेड़ा ने जीते 6 स्वर्ण

Share News

5वीं जिला स्तरीय महिला जु–जित्सू प्रतियोगिता हुई संपन्न

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। जिला जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर की ओर से 5वीं निःशुल्क जिला स्तरीय महिला जु–जित्सू प्रतियोगिता आयोजित की गई। श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला के हॉल में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, जिला जु-जित्सू ऐसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, उपाध्यक्ष जॉनी हीराम तिग्गा, वसीम खान ने सयुंक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

मुख्य अतिथि चुघ ने आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं व बालिकाओ को सशक्त बनाने के लिए जिला जुजित्सु संघ द्वारा किया गया कार्य अत्यधिक सराहनीय है। समाज में लड़कियों के लिये ये बहुत जरुरी है कि वो सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल प्राप्त करें। उन्हें जीवन की हर सच्चाई और कानूनी अधिकारों से अवगत होना चाहिये। महिलाओं के विकास के बिना देश और समाज का विकास अधूरा है।

विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा कहा कि बालिकाओं को किसी भी स्तर पर घबराने की जरूरत नहीं है। आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं, ताकि वह परिवार की जिम्मेदारी भी संभालने में पीछे न रह सके। जिला जुजित्सु संघ के कोषाध्यक्ष किशोर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज मे दिन प्रतिदिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओ के प्रति सभी महिलाओं व बालिकाओ को सशक्त व जागरूक करना है।

जिला जुजित्सु संघ के महासचिव सेंसेई ऋषि पाल भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे जनपद से 143 बालिकाओ ने विभिन्न वर्गों की फाइटिंग स्पर्धा में जोहर दिखाते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका में हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, रूनू शर्मा, प्रिया विश्वास, कंचन बसेरा, शिवानी, लोरी, क्षितिज सिंह, वंश बिष्ट शामिल रहे।

प्रतियोगिता में गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल बिंदुखेड़ा के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 6 स्वर्ण, दो रजत एवं 12 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। दूसरे स्थान पर नालंदा सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल किच्छा के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 4 रजत एवं 7 कांस्य पदक तथा तीसरे स्थान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला रुद्रपुर के की टीम चार स्वर्ण, तीन रजत एवं तीन कांस्य पदक के साथ रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वीके शर्मा, शोभा तिग्गा, नरेंद्र सिंह, कौशल्या, शेखर सक्सेना, गुलशन कुमार, शिवम, मिनकू ठाकुर सहित अन्य अभिभावक गण मौजूद रहे।

 

सब जूनियर बालिका वर्ग की फाइटिंग स्पर्धा

प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग की स्पर्धा भी हुई। इसमें अनाया जोशी, दोएल गुप्ता, कुविरा चौहान, सौजन्या, यशिका शर्मा, शिवनीय गोस्वामी ( नानकमत्ता), ज्योति सिंगवाल ने स्वर्ण पदक, हिमांशी, विनसी चपराना, नव्या, नैनिका कोराली, नमस्या मिश्रा, वैष्णवी ने रजत पदक, अनन्या गुप्ता, इशिका सिंह, वान्या राजपूत, ऋतिका भंडारी, अंशप्रीत, आराध्या सक्सेना, राशिका कन्नौजिया, एलिजा, पावरीत कौर, सहजप्रीतकौर ने कांस्य पदक जीते।

 

जूनियर बालिका वर्ग

रोशनी, एलिना, अंशिका शर्मा, तनु, तेजस्विनी नेगी, रिया मिश्रा, गुरप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक, निधि कुमारी, महिमा, नीलम, गौरिता भंडारी, श्रुति,स्वस्ति भट्ट, कोमल सागर ने रजत पदक, चांदनी शेख, काव्या, स्वाति प्रजापति, राधा, जयदीप कौर, ज्योति कौर, सिमरन कौर, रिया, संजना, राधिका, दिशा सागर, अलीशा अंसारी, खुशी ने कांस्य पदक जीते।

सीनियर महिला वर्ग

बबीता अधिकारी, सिखा सागर, अंशिका, स्नेहा राणा ने स्वर्ण पदक, सुनैना, दीप्ति, तनीषा, शिवानी ने रजत पदक, नेहा, बिना, अंशिका कुमारी, चंद्रिका ने कांस्य पदक जीते।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *