भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का निधन

Share News

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, अल्मोड़ा। भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का निधन हो गया। अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। सतीश रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई थे।

मंगलवार को उनके निधन की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों, संगठनों और लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सतीश के निधन पर दुख जताया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *