रूद्रपुर में भव्य त्रिशूल चौक का हुआ लोकार्पण

Share News

शिव बारात के साथ निकला सीएम धामी का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

न्यूज एंड नाॅक ब्यूरो, रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पहले त्रिशूल चौक पर भव्य त्रिशूल का लोकार्पण किया। इसके बाद उनका रोड शो निकला। इस दौरान शिव बरात भी निकली। इस दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग अंदाज में दिखे। कहीं पर उनको तलवार भेंट की गई तो कहीं पर वे डमरू बजाते नजर आए। उन्होंने कांवड़ियों के पैर भी धोए।

शनिवार को नैनीताल रोड पर निकले रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान समूचा मार्ग ‘बम-भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की थाप पर थिरकते शिव भक्तों के बीच मुख्यमंत्री का यह अंदाज जनता के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

पूरे मार्ग पर जगह-जगह जेसीबी मशीनों के माध्यम से रोड शो पर भारी पुष्प वर्षा की गई। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न वर्गों के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी जनता पर फूल बरसाकर और हाथ हिलाकर दिया। त्रिशूल चैक से शुरू हुआ यह विशाल रोड शो मुख्य मार्ग से होता हुआ गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *