आपराधिक इतिहास ने छीनी अग्निवीर नौकरी, अब चोरी की 6 बैटरियों के साथ हुआ गिरफ्तार

Share News

कबाड़ी सहित तीन और साथी हुए गिरफ्तार
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो हल्द्वानी।  सड़क किनारे खड़े ट्रकों और डंफर से बैटरी चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक कबाड़ी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 6 ट्रक की बैटरी और एक कार भी बरामद की है आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास कर चुका था लेकिन आपराधिक इतिहास होने के चलते नौकरी से वंचित रह गया।
 सीओ अमित कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 फरवरी को वादी जुहैब आलम पुत्र शमशाद हुसैन निवासी लाइन नं. 13, आजाद नगर द्वारा थाना बनभूलपुरा में तहरीर देते हुए बताया कि 7 फरवरी को उनका ट्रक संख्या DLIG 5376 इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जिसमें से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी चोरी कर ली गई।  आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होना प्रकाश में आया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया घटना के अनावरण के लिए टीम द्वारा घटना स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो टीम को अहम सुराग हाथ लगे।
14 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस गौला बाईपास रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह, उम्र 25 वर्ष, रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम, उम्र 24 वर्ष, रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे, उम्र 26 वर्ष निवासीगण: ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.) बताया  आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरी चोरी कर चुके हैं तथा चोरी की बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद को बेच देते थे। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखते थे और मौका देखकर उठाकर ले जाते थे। आरोपियों द्वारा पूर्व में चोरी की गई बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद द्वारा तोड़कर आगे बेच दी गईं। जिसके बाद टीम द्वारा कबाड़ी को जलील अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रंजीत पुत्र ख्यालीराम, विनोद पुत्र अमर सिंह, रंजीत पुत्र राम भरोसे के खिलाफ बहेड़ी थाने में दो मुकदमे दर्ज है आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है
आरोपी विनोद कर चुका है अग्निवीर परीक्षा पास 
पुलिस जांच में प्रकाश में आया कि आरोपी विनोद पूर्व में अग्नि वीर भर्ती में हिस्सा लिया था। उसने परीक्षा को पास भी कर दिया था, लेकिन आपराधिक इतिहास होने के चलते वह भर्ती नहीं हो पाया।

Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *