सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Share News

अवैध संबंधों में बाधक बन  रहा था पति, 36 घंटे में अभियुक्त गिरफ्तार

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, काशीपुर। थाना आईटीआई क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की जहर देकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। मृतक अभियुक्तों के बीच अवैध संबंध में बाधक बन रहा था। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस।के अनुसार चन्द्रवती निवासी ग्राम खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला थाना स्वार जनपद रामपुर ने थाना आईटीआई काशीपुर में तहरीर दी थी। कहा था कि उनका पुत्र कुलवन्त सिंह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी के पास ग्राम वांसखेड़ा थाना काशीपुर जाने की बात कहकर घर से गया था और  वह वापस नहीं लौटा।

बहू गुड्डी से पूछताछ करने पर उसने भ्रामक जानकारी दी। स्थानीय लोगों से पता चला कि 25 अप्रैल को बेटे – बहू के  बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से कुलवन्त लापता है। उसे  अपनी बहू पर संदेह हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस।की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी मसवासी, स्वार रामपुर से प्रेम प्रसंग था। सर्विलांस के माध्यम से दोनों की लोकेशन घटना के समय एक ही स्थान पर पाई गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी गुड्डी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था तथा उसका उत्पीड़न करता था। इससे तंग आकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

25 अप्रैल को आरोपी महिला ने अपने प्रेमी से जहर, शराब व अन्य सामग्री मंगवाई और अपने पति को जहर मिली शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी को बुलाकर शव को कार अल्टो संख्या UP88-BB-6054 में रखकर तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से फेंक दिया था।

पुलिस ने जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गुड्डी एवं उसके प्रेमी कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 103(1), 123, 238, 61(2)(क) BNS के तहत विधिक कार्यवाही की गई है। दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस एवं एसडीआरएफ बताये गये नहर क्षेत्र में मृतक कुलवन्त के शव की सघन तलाश की जा रही है, जिसकी बरामदगी अभी शेष है। 

 

 

 

 

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *