करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग सलीम अहमद गिरफ्तार

2024 से भागा हुआ था अभियुक्त,मुरादाबाद से हुई गिरफ्तारी

न्यूज एंड नॉक डेस्क, रूद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी मामले में वर्ष 2024 से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त सलीम अहमद उर्फ हाफिज सलीम को उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सलीम अहमद (65 वर्ष) मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा का रहने वाला है। वह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमों में वांछित चल रहा था। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र और  उत्तराखंड निक्षेपक (जमाकर्ता हित संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। 

विवेचक उप-निरीक्षक प्रकाश चन्द्र और कांस्टेबल दिनेश धपोला की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर अभियुक्त को उसके घर के  पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से अपनी लोकेशन बदल रहा था। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement