पंजाब के कथूनगल से बरामद हुई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

Share News

10 फरवरी को दर्ज हुआ था आरोपी पर मुकदमा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। एक किशोरी को बहलाफुसलाकर ले गए युवक को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से कब्जे से किशोरी को बरामद किया है।

बीते 10 फरवरी को एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा था कि उसकी नाबालिक पुत्री को यश धाई नाम का व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई जीवन सिंह अधिकारी के सुपुर्द की थी।

15 फरवरी को पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त यस धाई को पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित ग्राम कथूनगल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अपहर्ता को भी बरामद किया गया है। अपहृता की बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 87/64 bns व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *