
– नौकुचियाताल निवासी बुजुर्ग से ठगी, साइबर थाना पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। नैनीताल जिले से नौकुचियाताल निवासी एक बुजुर्ग को साइबर अपराधियों ने झांसे में लेकर 68 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौकुचियाताल निवासी एक बुजुर्ग ने साइबर थाना क्राइम स्टेशन में दी तहरीर में कहा कि अक्तूबर 2025 को फेसबुक से उनका परिचय रिचा सचदेवा नाम की महिला से हुआ था। महिला ने खुद को मार्केटिंग व फारेक्स ट्रेडिग हैडटेक मार्केटिग सीएस का सलाहकार बताया था। उसका व्हाट्सअप मोबाईल नम्बर 8438147538, 7456986227 एवं टेलीग्राम आईडी @Rii5mm एवं टेडिंग फ्लेटफार्म की टेलीग्राम आईडी H_Hantec_Markets_cs में निवेश करने का सुझाव दिया गया था। वे उसके झांसे में आ गए थे। ट्रेडिंग में लाभ कमाने का लालच देकर अज्ञात व्यक्तियों ने फारेन एक्सचेंज पर लाभ कमाने का लालच देकर उनसे विभिन्न खातों में 68,04,800 रुपये 23 अक्तूबर से 13 फरवरी तक 11 ट्रांजेक्शनों के माध्यम से स्थानान्तरित कराये थे। जब उनकी ओर से पैसा निकालने की कोशिश की गयी तो आरोपियों ने टैक्स, विभिन्न फीस, एक्सचेंज, मार्जिन मनी के नाम पर और रुपयों की मांग की गई।
जब उनको खुद के साथ साईबर धोखाधडी का पता चला तो उन्होंने आनलाईन 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी। इन लोगों ने उनको फर्जी तरीके से फेसबुक/ व्हट्सअप एवं H_HANTEC_MARKETS_CS कम्पनी का लोगो उपयोग करते हुए फारेक्स ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने का लालच देकर तथा H_HANTEC_MARKETS_CSकम्पनीका प्रतिनिधि बनकर झांसे में लेकर छल कपटपूर्वक आपराधिक षडयन्त्र के तहत कम्प्यूटर संसाधनों का प्रयोग करते हुए धोखाधड़ी की। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


