एसएसपी ने लिया भारत-नेपाल सीमा पर बसे गांवों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Share News

चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद, थाना झनकईया का किया औचक निरीक्षण

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने भारत-नेपाल सीमा पर बसे गांवों में भ्रमण किया और चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने थाना झनकईया का औचक निरीक्षण कर कार्यालय अभिलेखों, पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली तथा सुरक्षा व्यवस्था परखी।

शनिवार को एसएसपी ने थाने में पहुंचकर कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रजिस्टरों व अभिलेखों का निरीक्षण किया और  अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने एवं समय-समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विवेचकों का ओआर लेने के साथ ही लंबित मुकदमों की समीक्षा की। उन्होंने विवेचना के दौरान साक्ष्यों का सही संकलन करने, अभियोगों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण व ग्रामीणों से जनसंवाद

एसएसपी अजय गणपति ने भारत-नेपाल सीमा से सटे ग्राम सिसैया तथा मेलाघाट के नावघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा लगभग 40-50 स्थानीय ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। ग्रामीणों ने सीमा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से एसएसपी को अवगत कराया गया। एसएसपी ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

एसएसबी अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा पर चर्चा

खटीमा के झनकईया थाना क्षेत्र में ग्रामीणों से संवाद करते एसएसपी

एसएसपी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना एवं आमजन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना भी आवश्यक है, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *