रुद्रपुर में झांसा देकर 4 साल तक युवती से बनाए संबंध, शादी की तैयारी में युवक 

Share News

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, चार साल पहले उसकी मुलाकात घासमंडी आदर्श कॉलोनी निवासी रोहित कुमार से हुई थी। रोहित एक सीएचसी सेंटर चलाता है। मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे मिलना-जुलना शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान रोहित ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने बताया कि रोहित उसे कई बार घूमने के लिए बाहर भी ले गया और हर बार शादी का वादा करता रहा। जब भी वह शादी की बात करती तो रोहित टालमटोल करने लगता था।

आरोप है कि नवंबर 2025 में युवती को जानकारी मिली कि रोहित किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में जब उसने रोहित से पूछा तो उसने भरोसा दिलाया कि वह उसे छोड़कर कहीं और शादी नहीं करेगा।

पीड़िता का कहना है कि सोमवार को जब उसने रोहित के घर के बाहर टेंट लगा देखा तो उसे पता चला कि उसकी शादी होने वाली है और मंगलवार को बारात जानी है। इसके बाद युवती कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए शादी रुकवाने की गुहार लगाई। मामले में पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *