10 साल से फरार चल रहा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Share News

– न्यायालय द्वारा घोषित किया जा चुका था मफरूर, वारंट जारी था

– वर्ष 2015 से फरार चल रहे आरोपी को थाना पुलभट्टा पुलिस ने दबोचा**

न्यूज एंड नॉक संवाददाता

पुलभट्टा। थाना पुलभट्टा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर मफरूर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी चड्ढा पेपर मिल के पास, ग्राम धनोरा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) वर्ष 2015 से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध थाना पुलभट्टा में मुकदमा अपराध संख्या-41/2015 (धारा 279, 338, 427 तत्कालीन आईपीसी) दर्ज है। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने और पुलिस गिरफ्तारी से बचने के कारण आरोपी के खिलाफ एनबी फौजदारी वाद संख्या-51/73 वर्ष 2024 के अंतर्गत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद उसे मफरूर घोषित कर दिया गया था। थाना पुलभट्टा पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सतर्कता के आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फरार अभियुक्त को पकड़ने में उप निरीक्षक ओम प्रकाश नेगी, मुख्य आरक्षी चारु पंत, कांस्टेबल दीप लोहनी, भूपेंद्र आर्य की भूमिका रही।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *