रुद्रपुर: तेज रफ्तार बाइक ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने आरोपी चालक पर दर्ज किया मुकदमा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंदोला कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे सिक्योरिटी गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गार्ड ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के बहेड़ी (महादेवपुरम) निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र श्री छत्रपाल, रुद्रपुर में एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। वह लालपुर स्थित स्प्रिंग डेल कॉलोनी में ड्यूटी पर तैनात थे। बीती 3 मार्च की रात योगेंद्र कुमार ड्यूटी के दौरान खाना खाने के लिए पैदल ही पास के एक होटल पर जा रहे थे। चंदोला कॉलेज के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल संख्या UK-06-BN-4185) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

हादसे के बाद घायल योगेंद्र को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया, जहाँ उनको मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पत्नी निर्मला देवी ने पुलिस को दी तहरी में बाइक चालक पर बेहद तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में आकर घटना करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement