रुद्रपुर में तमंचा लेकर घूम रहा था किशोर 

ट्रांजिट कैंप के गंगापुर रोड से हुई गिरफ्तारी

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, 16 मार्च की रात लगभग 8:50 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर से सूचना पर गंगापुर रोड स्थित पंचवटी के सामने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।  उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से पकड़े गए किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement